फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mid-day meal in the theft of the principal suspended

प्रधानाध्यापिका मिड डे मील की चोरी में निलंबित

Wed, 02 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal in the theft of the principal suspended

मिड डे मील चोरी मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापिका

विज्ञापन
को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अध्यापकों का वेतन रोक दिया है। चोरी का यह मामला बीएसए के निरीक्षण में खुला। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी मंगलवार को पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय बिवांर का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां प्रधानाध्यापिका रामादेवी ने 31 अगस्त को 44 बच्चों का मिड डे मील बनने की रिपोर्ट तैयार की थी, जबकि जांच के दौरान रसोइयां ने बताया कि सिर्फ आठ बच्चों का मिड डे मील बना था और सात ने खाया था।

वहीं मंगलवार 59 बच्चों का मिड डे मील बनने की रिपोर्ट तैयार की गई थी, जबकि बना सिर्फ 16 का था। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रधानाध्यापिका रामादेवी को निलंबित कर दिया।

इसी तरह कन्या प्राथमिक विद्यालय के अनुपस्थित दो अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा तो प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरवा की सहायक अध्यापिका कल्पना गुप्ता को चेतावनी दी।

मिड डे मील न बनवाने पर इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसूद को भी चेतावनी दी। बीएसए ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापिका रामादेवी को निलंबित किया गया है। बाकी को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed