फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Labor found dead in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मजदूर का मिला शव

Sun, 10 Mar 2019 11:23 PM IST
hamirpur Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Labor found dead in suspicious circumstances
मृतक के घर बच्चों से जानकारी लेते एसपी हेमराज मीणा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 हमीरपुर। मुख्यालय के हाथी दरवाजा मोहल्ले में यमुना नदी की सीढ़ी में एक मजदूर की रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर के पीछे चोंट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि हत्या हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
थाना मुस्करा के बिहुंनी गांव निवासी रामबाबू निषाद (40) पुत्र कटारे की शादी 20 साल पूर्व स्थानीय कोतवाली के कजियाना मोहल्ला निवासी गोरेलाल निषाद की पुत्री सुनीता के साथ हुई थी। गोरेलाल के अन्य कोई औलाद न होने से वह अपनी ससुराल में ही रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने लगा था। मृतक की सास चौबी ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब आठ बजे वह मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकल गया था। शाम तक जब वह नहीं आया तो उन लोगों ने सोचा कि हो सकता है कि कहीं किसी गेस्ट हाउस में काम मिलने पर करने लगा होगा। रविवार की सुबह करीब छह बजे हाथी दरवाजा के शिवजी मंदिर के नीचे सीढ़ियों से लोग उतरकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें रामबाबू सीढ़ियों में खून से लहूलुहान पड़ा मिला। सास ने बताया कि मृतक के सात बच्चे सूरज (14), सरोजनी (12), चांदनी (10), अभिषेक (8), अधिलेश (6), कृष्णा (4) व 11 दिन पूर्व पैदा हुई बेटी लक्ष्मी है। पीड़ित सास ने कहा कि उनकी किसी से कोई बुराई नहीं है। मृतक की पत्नी सुनीता ने कहा कि उनके ससुर गोरेलाल अभी 16 दिन पूर्व ही नैनी से जेल से 35 साल बाद रिहा होकर आए हैं। इससे घर में खुशी का माहौल था। कहा कि अज्ञात लोगों ने उसके पति की हत्या की है। सूचना पर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश वाजपेयी घटना स्थल पहुंचे। इसी के बाद एसपी हेमराज मीणा व एएसपी एसके सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मृतक पहुंचे। वहां अकेले में बच्चों से पूछताछ करते रहे। उन्होंने मामले के खुलासे को लेकर स्वाट टीम प्रभारी बृजेश यादव को लगाया है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टा  मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कोतवाल केपी सिंह ने कहा कि मृतक के सिर से खून बह रहा था। हत्या का मामला है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। कहा कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हैंडपंप में लगे खून के धब्बों से गहराया शक
हाथी दरवाजा में शिव मंदिर के नीचे सीढ़ियों के किनारे लगे हैंडपंप में खून के धब्बे मिलने पर लोगों को हत्या का शक गहरा गया है। शक जताया है कि हो सकता है कि किसी ने रामबाबू का सिर हैंडपंप पर पटक दिया हो और उसी का खून इसमें भर गया है। पुलिस ने खून के धब्बे खरोंच कर नमूना एकत्र किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की खुशियां मातम में बदलीं
हमीरपुर। मृतक रामबाबू का ससुर गोरेलाल मूलरूप से थाना कुरारा के क्योटरा निवासी है। 1983 में गांव के रामलाल की हत्या के मामले में गोरेलाल आरोपी बनाया गया था। अदालत ने इस हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 35 साल की सजा नैनी जेल में काट चुके गोरेलाल को जेल में उसके चाल चलन को देखते आगे की सजा माफ कर दी है। इस पर अभी 16 दिन पूर्व ही रिहा होकर आया है। 65 वर्षीय इस वृद्ध के घर आने से परिवार में खुशियां थी। इधर परिवार में गोरेलाल के दामाद की संदिग्ध मौत से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed