फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Iron and folic acid pills burned

आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां जलाईं

Sun, 14 Oct 2018 12:22 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 14 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Iron and folic acid pills burned
जली गोलियों का जायजा लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रागौल स्थित बीआरसी केंद्र में मासूम बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां सफाई करते समय आग के हवाले कर दी गईं। इसकी सूचना पर अस्पताल के अधीक्षक व उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी बाहर होने पर अनभिज्ञता जता रहे हैं। वहीं अध्यापक भी इस मामले में बच्चों की नादानी से गोलियों के पैकेट आग के हवाले करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


रागौल स्थित बीआरसी केंद्र में विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की छात्र संख्या के हिसाब से आयरन की गोलियां मंगाई जाती हैं। उक्त गोलियां प्रत्येक बच्चे को सप्ताह में एक दिन खिलानी चाहिए। जिससे उनके शरीर में खून की कमी न हो सके। औसतन वर्ष में एक बच्चे को 52 गोलियां खिलाने का मानक निर्धारित है।
विज्ञापन


जिसके लिए पिछले तीन माह पूर्व यहां आयरन की गोलियां आई थी। जिन्हें स्टोर की सफाई के समय आग के हवाले कर दिया गया। दवाएं जलाए जाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया व अस्पताल अधीक्षक डा. अनिल सचान मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अधीक्षक का कहना है कि उनके यहां से शिक्षा विभाग की डिमांड पर दवाएं दी गई थी। यदि वितरित नहीं की जा सकीं तो वापस करनी चाहिए। एसडीएम ने कहा दवाओं को जलाना गलत है। इसकी जांच की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed