फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Inspections were five officers and 50 crew missing

निरीक्षण में पांच अफसर और 50 कर्मचारी मिले नदारद

Sat, 10 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Inspections were five officers and 50 crew missing

जिलाधिकारी और एडीएम ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में पांच अधिकारी व 50 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


ठंड के कहर के कारण सरकारी कार्यालयों में सन्नाटे जैसा माहौल है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने मुख्यालय स्थित आठ विभागों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिसमें विकलांग कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक गोरेलाल, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रसाशन की निरीक्षक रेखा सचान, बेसिक शिक्षा के लिपिक उपेंद्र कुमार, राहुल देव, स्वीपर संतराम, लेखाकार गणेश शंकर, सर्वशिक्षा में लिपिक रामजीवन यादव, जीवेश रंजन द्विवेदी, कार्यालय अधीक्षक केके मिश्रा, अरविंद कुमार बिंद, चालक रामभजन, अतुल कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीआईओएस कार्यालय में प्रधान सहायक देव प्रकाश सिंह सेंगर, दफ्तरी सेवानंद, परिचारक बीरेंद्र कुमार, जिला निर्वाचन पंचास्थानि कार्यालय के एडीओ रमाकांत तिवारी, जेष्ठ अभियोजन कार्यालय के एपीओ अश्विनी कुमार व आबकारी विभाग के चालक गयाप्रसाद गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।

इसी प्रकार जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति ने 10:45 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सीबीओ डा.नेमीचंद्र, भूमि संरक्षण अधिकारी कालका प्रसाद, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर, संख्याधिकारी रामप्रकाश शर्मा, लघु सिंचाई विभाग के सहा.अभि.अखिलेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा कृषि रक्षा कार्यालय के लिपिक विजय बहादुर सिंह, चंद्रप्रकाश, मत्स्य विभाग के नजीर अहमद खां, समाज कल्याण के बनवारी लाल सहयोगी, आशीष कुमार, भूमि संरक्षण कार्यालय प्रथम के छांगुर प्रसाद, सीबीओ


कार्यालय के सहायक सैय्यद मोहम्मद अहमद, लिपिक अनश्वेता, पत्रवाहक वनमाली, राजाभैया, डीपीआरओ कार्यालय के लिपिक सुरेश कुमार, कंचन कुमारी, आजीविका मिशन कार्यालय की शिखा श्रीवास्तव, रवींद्र अग्रवाल, दुग्ध विभाग के मनोज कुमार, संख्याधिकारी कार्यालय के अपर संख्याधिकारी रामसिंह, रामचंद्र खरे, राकेश द्विवेदी, हौसला प्रसाद, व.सहा. संजय कुमार, चतुर्थ कर्मी अग्रहरि, जिला विकास कार्यालय के लेखाकार श्रीमती नौसी, सहा.चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, उर्दू अनुवादक सीमा खान, लिपिक अंशुलता सोनकर, चतुर्थ श्रेणी नीरज कुमार, आशा नामदेव, उमादेवी, जिला विकास अभिकरण के लिपिक कैलाश द्विवेदी, डीआरडीए के रमेशचंद्र ओमरे, वाहन चालक प्रेमनारायन शर्मा व चतुर्थ कर्मी अंबिका प्रसाद अनुपस्थित मिले है। एडीएम ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed