{"_id":"157a155151234ded5439ad6628d77cdb","slug":"in-the-opening-match-defeat-orai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में उरई को करारी शिकस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्घाटन मैच में उरई को करारी शिकस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
नगर में शुरू हुए स्टार क्रिकेट चैलेंज कप के सिल्वर जुबली टूर्नामेंट के पहले दिन उरई और गोरखपुर की टीम के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन
गोरखपुर की टीम ने उरई को 80 रन से हरा दिया। विधायक गयादीन अनुरागी ने मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेेले। शनिवार को कानपुर और इंदौर के बीच मैच खेला जाएगा।
महिपाल सिंह क्रीड़ास्थल में शुरू हुए 25वें क्रिकेट कप का उद्घाटन विधायक गयादीन अनुरागी ने किया। इस मौके पर कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ होता है।
साथ ही एकता के साथ-साथ संगठन मजबूत होता है। उद्घाटन मैच में उरई ने टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। गोरखपुर की टीम ने 20 ओवर में 176 रन बनाए।
लक्ष्य को पीछा करते हुए उरई की टीम 97 रन पर सिमट गई। गोरखपुर के बालर अमन मैन आफ द मैच रहे। शनिवार को कानपुर और इंदौर के बीच मैच खेला जाएगा।
अंपायरिंग मानिक गुप्ता कानपुर और जयनारायण राजपूत ने की। इस मौके पर रिमझिम फैक्ट्री के डायरेक्टर मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।