फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hear the story of Shriram Life is successful

‘श्रीराम की कथा सुनने से जीवन होता सफल’

Tue, 26 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 26 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hear the story of Shriram Life is successful

पौथिया गांव स्थित ब्रह्मलीन बाबा संत ध्यानीदास आश्रम तपोस्थली में विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य पंडित चंद्रभूषण शास्त्री ने श्रीराम की कथा सुनने से जीवन सफल हो जाता है। व्यक्ति को अपने जीवन में परोपकार करते रहना चाहिए।

विज्ञापन


सबसे पहले शास्त्री जी ने श्रोताओं को मनु वंश की कथा सुनाई। कहा, भक्त ध्रुव ने देवऋषि नारद की बताई विधियों को अपनाते हुए परमात्मा का साक्षात्कार किया। उन्होंने बताया कि  विष्णु महायज्ञ में तड़के पांच बजे से भक्त यज्ञवेदी की परिक्रमा करने लगते हैं।
विज्ञापन


बाबा की समाधि स्थल पर लोग पूजा अर्चना कर माथा टेक रहे हैं। विष्णु महायज्ञ में रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कानपुर के कलाकारों ने मयूरेश्वर गणपति की झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कन्हैया का महारास, भगवान शिव के गोपेश्वर स्वरूप की सुंदर झांकी के साथ बरसाने की लट्ठमार व फू लों की होली का अद्भुत नजारा पेश किया गया। वहीं मुंबई से आई कलाकारों की पार्टी ने महाकाली के द्वारा रक्त बीज दानव के संहार का वर्णन किया।

कलाकारों ने जिंदा सांपों के साथ शिव तांडव नृत्य पेश किया। फिर कलाकारों ने शिव पार्वती संवाद में भांग तेरी शिवनाथ जी मोसे घोटी न जाए, दुख रहे मेरे हाथ भंग घोटी न जाए जैसे कार्यक्रम पेश किए।


भगवान श्रीकृष्ण का महारास तथा उनके विभिन्न रूपों की अद्भुत प्रस्तुति कर सबका मनमोह लिया। बुधवार को कोलकाता से आए कलाकार महाकाली व उज्जैन की भस्म आरती व रासलीला के साथ साईं बाबा पर नृत्य कार्यक्रम पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed