फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hanging rocker, the other lives by consuming poison

फांसी पर झूली, दूसरी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hanging rocker, the other lives by consuming poison
सदर अस्पताल में महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवती व महिला ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा गांव में बीमारी से परेशान युवती जहां फांसी पर झूल गई वहीं गृहकलह से परेशान महिला ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


कुछेछा गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्रा की पुत्री दीपिका उर्फ गुड़िया (24) ने गुरुवार को दोपहर एक बजे घर सूना पाकर रसोई घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। बताया कि वह बेटी का इलाज जिला अस्पताल में करा रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन फिर भी बहुत फायदा नहीं हुआ। गुरुवार को जब कोई घर पर नहीं था, तभी गुड़िया फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव निवासी ऊषा (25) पत्नी राजेश शंखवार ने बुधवार की रात गृहकलह के चलते जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन सदर अस्पताल आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सदर अस्पताल में नायब तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी और थाना कुरारा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed