फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Half-burnt body of a youth was found in bushes

झाड़ियों में युवक का अधजला शव मिला

Mon, 13 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a youth was found in bushes
भवानी गांव में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव के खेतों में नाले के निकट अज्ञात युवक का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। शव का एक पैर जंगली जानवर खा गए हैं। मौके पर वाहन के टायर बने होने से पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


भवानी गांव हाइवे के गहबरा चौकी से ढाई किमी दूर है। चंद्रावल नदी के निकट बसे इस गांव का कुछ इलाका बीहड़ है। इसी बीहड़ में एक नाला है जहां घनी झाड़ियां है। भवानी गांव से करीब एक किमी दूर नाले के किनारे झाड़ियों के बीच करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


सोमवार को मवेशी चराने गए चरवाहों ने शव देखकर गांव में सूचना दी तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सोमवार सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सीओ उमरदराज और कोतवाली प्रभारी काशीराम ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के गांवों के लोगों को एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर किसी बाइक के निशान बने पाए गए। इससे पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव यहां पर लाकर फेंका गया है। झाड़ी में शव फेंकने के बाद पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है, लेकिन शव पूरी तरह से जला नहीं है। लेकिन उसकी पहचान खत्म कर दी गई है।


कोतवाली प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि अधजले शव में एक हाथ व पैर में जलने से बचा कपड़ों का कुछ हिस्सा फंसा मिला है। जिससे प्रतीत होता है कि वह पैंट शर्ट पहने था। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed