{"_id":"5d07e35d8ebc3e2c7546d244","slug":"ghar-ke-bahar-vrddha-ko-vain-ne-kuchla-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर वृद्धा को वैन ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के बाहर वृद्धा को वैन ने कुचला, मौत
Tue, 18 Jun 2019 12:30 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस
- फोटो : SELF
घर के बाहर नाले की पटिया में बैठी वृद्धा तेज रफ्तार वैन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी श्याम बेटी (60) सोमवार सुबह अपने घर के बाहर बने नाले की पटियों पर बैठी थी। तभी गांव निवासी सत्यम तेज रफ्तार वैन लेकर आया और वृद्धा को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को देख वैन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन वृद्धा को वैन के नीचे से बाहर निकाल सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के चार पुत्र हैं। मृतका के पुत्र रामदास सविता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।