फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gambling, speculative look at the check-IG

जुआ, सट्टा पर लगेगा अंकुश-आईजी

Tue, 23 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gambling, speculative look at the check-IG
पत्रकारों से बात करते आईजी डा.केएस प्रताप कुमार। - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद जोन के आईजी डा.केएस प्रताप कुमार ने बताया कि उनके जोन में अपराध कंट्रोल में है। चित्रकूट में सक्रिय तीन गैंगों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। उनकी प्राथमिकता जुआ, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करना है। कुरारा के व्यापारी हत्याकांड पर बोले कि कुछ क्लू मिले हैं। उनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने आदेश दिए कि अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


जनपद में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं को लेकर पुलिस की छवि लगातार खराब हो रही है। घटनाओं को देखते हुए इलाहाबाद जोन के आईजी ने सोमवार को स्थानीय पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़ित के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जुआ, सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थ को जुर्म की जननी बताया। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधीनस्थो को कड़े निर्देश दिए। कहा कि अगर ऐसे मामलों में किसी पुलिस कर्मी की संलिप्तता नजर आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने लंबित विवेचनाओं को एक माह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पेट्रोलिंग के बारे में बताया कि शाम से सुबह चार बजे तक ड्यूटी के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मी लगा दिए गए हैं। कहा कि अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुरारा व्यापारी हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि कुछ क्लू मिले हैं। उसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।


साथ ही कालपी चौराहा के पास लगे एक सीसी टीवी कैमरे के फुुटेज भी निकलवाकर जांच पड़ताल की जा रही है और शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, एएसपी वीके मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद आईजी ने थानाध्यक्षों की भी बैठक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed