फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Further encroachment penalty spot marked on it

चिह्नित स्थान से आगे अतिक्रमण करने पर होगा जुर्माना

Thu, 03 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Further encroachment penalty spot marked on it

बस स्टैंड के आसपास सड़क के दोनों तरफ किए गए

विज्ञापन
अतिक्रमण को नगर पालिका प्रशासन ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में हटवा दिया। इस दौरान अतिक्रमण हटा रहे कर्मियों को दुकानदारों की मुहांचाही हुई। जेसीबी ने जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो कई दुकानदार खुद ही दुकानें समेटने लगे। पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दोबारा दुकानों को चिह्नित स्थान से आगे बढ़ाया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को पालिका के अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव, नायब तहसीलदार वागीश कुमार शुक्ला व कोतवाल पीके यादव ने भारी पुलिस फोर्स व पालिका के कर्मियो के साथ तहसील तिराहा से अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया।

नगर पालिका के सामने स्थित फल विक्रेता से अधिशाषी अधिकारी की झड़प भी हुई। फिर जेसीबी आपरेटर ने मशीन से दुकानों के आगे लगे तिरपाल व टीनशेड हटा अतिक्रमण साफ किया।

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे लोग चिह्नित स्थान तक दुकान रखें, सीमा के बाहर मिलने पर जुर्माने के साथ साथ दुकान भी हटा दी जाएगी।

गौरतलब हो कि बसस्टैंड से महज 50 मीटर की दूरी पर जीजीआईसी, राजकीय महिला डिग्री कालेज व कलक्ट्रेट स्थित है। इसके साथ ही कुरारा, सुमेरपुर व बिंवार मार्ग के लिए डग्गामार वाहन भी इसी स्थान से संचालित होते हैं।

जिससे अमन शदीद से लेकर पेट्रोल पंप तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम में पटरी दुकानदार भी कम दोषी नहीं है। बसस्टाप के सामने बने नाले तक दुकान रखने की छूट दी गई है।

मगर पटरी दुकानदार इस आदेश को धता बताते हुए नाले से करीब 10 से 15 फिट तक आगे दुकानों का सामान लगा लेते है। साथ ही तिरपाल लगा लेने से सड़क से निकलने वाले वाहनों से टकराते है और जाम का कारण बनते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed