फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Frustrated farmer hanged debt

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Mon, 20 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Frustrated farmer hanged debt
पोस्टमार्टम हाउस में किसान के गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

चिकासी थाने के बंगरा गांव में कर्ज चुकता न कर पाने से परेशान एक वृद्ध किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के ऊपर बैंकों और गांव के साहूकारों का कर्ज था। कर्ज चुकाने को लेकर उसने अपनी जमीन तक बेच दी, लेकिन पूरा कर्ज चुकता नहीं कर पाया।

विज्ञापन


बंगरा निवासी किसान छोटेलाल लोधी (59) पुत्र काशीप्रसाद लोधी के पास करीब आठ बीघा जमीन थी। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। पिछले चार सालों से ओलावृष्टि और सूखे के चलते किसान की हालत खराब हो गई थी। खेती न होने से किसान परेशान रहता था।
विज्ञापन


किसान छोटेलाल लोधी अपने ही परिवार के सुरेश पुत्र भरोसा लोधी के खेत में लगे दो आम के पेड़ों की रखवाली बटाई पर लेकर कर रहा था। रविवार की रात किसान छोटेलाल ने आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह जब खेतों में शौच करने गए ग्रामीणों ने उसे पेड़  पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के इकलौते पुत्र भगवानदास ने बताया कि उसके पिता के ऊपर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक इटैलिया का करीब दो लाख 80 हजार रुपये ग्रीन कार्ड का कर्ज था। इसके अलावा गांव के साहूकारों का करीब तीन लाख रुपये कर्ज था। बीते करीब एक साल पूर्व उसकी बहू धनवंती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बहू के मायके पक्ष से एक लाख रुपये देने पर समझौता हुआ था। बताया कि चार साल से फसल चौपट होने के कारण पिता कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। जिसके चलते उसके पिता ने बीते 10 दिन पहले करीब तीन बीघा पैतृक जमीन तीन लाख 75 हजार रुपये में बेच डाली और गांव के साहूकारों और बहू के मायके वालों को रुपये दे दिए थे।


फिर भी बैंक का कर्ज बना रहा। बताया कि जमीन बिक जाने से पिता परेशान रहने लगे थे। जिसके चलते उन्होंने फांसी लगा ली। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed