फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The loss of millions of fires in two stores

दो दुकानों में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The loss of millions of fires in two stores
सुमेरपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग में जलती दुकान। - फोटो : अमर उजाला

बीती रात भरुआसुमेरपुर कस्बे के बस स्टैंड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे एक जनरल मर्चेंट और साइकिल की दुकान जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब नौ बजे बस स्टैंड में श्याम चक्की वाले के पीछे राजा गुप्ता किसवाही वाले की किराने की दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। लोग जब तक बुझाते ेतब तक आग ने बगल में स्थित साहू साइकिल स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नाकाफी रहा। फायर ब्रिगेड आने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में दोनों दुकानों में रखी लाखों रुपये की सामग्री जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग क्षति का आंकलन कर रहा है। किराना व्यापारी राजा गुप्ता ने बताया कि उसकी दुकान में करीब छह लाख रुपये का सामान भरा हुआ था। जबकि साइकिल वाले दुकानदार ने भी एक लाख से अधिक नुकसान होने का बात बताई। दुकानदारों का कहना है कि घटना शार्ट सर्किट के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed