{"_id":"31cbc83a80880294ae836da2f9302158","slug":"farmers-and-merchants-loggerheads-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान और व्यापारी भिड़े, हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान और व्यापारी भिड़े, हाथापाई
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादन मंडी में किसान के माल की छनाई के दौरान गल्ला व्यापारी और किसान के बीच हुआ विवाद इतना गहराया कि दोनों में हाथापाई हो गई। किसान ने आरोप लगाया कि व्यापारी ने पीटा। इससे वहां मौजूद किसान भड़क उठे। किसानों ने मंडी गेट के सामने राठ महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिया तब जाम खुला।
विज्ञापन
पनवाड़ी थाने के बहादुरपुरा निवासी किसान जशोदानंद पुत्र रतनलाल ने बताया कि वह अपना चना लेकर मंडी आया था। बताया कि कमीशन एजेंट भइयाजी ने गल्ला व्यापारी महेशचंद्र दिनेश कुमार की फर्म में चना बेचा। किसान ने बताया कि कमीशन एजेंट की आढ़त पर रखे चने की छनाई हो चुकी थी।
विज्ञापन
बताया कि गल्ला व्यापारी आशीष अग्रवाल पुत्र महेशचंद्र आया और उसके चने को दोबारा छानने को कहा। तब उसने चना छानने से इंकार कर दिया। इस पर व्यापारी उससे विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर हाथापाई करने लगा। इससे वहां मौजूद अन्य किसान भड़क उठे। किसानों ने मंडी गेट के बाहर राठ महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम खत्म होने के बाद किसान कोतवाली पहुंचे। किसानों ने थाने में गल्ला व्यापारी आशीष व चंद्रकरन के विरुद्ध मारपीट करने की तहरीर दी। वहीं गल्ला व्यापारी आशीष ने थाने पहुंच कर किसान द्वारा मारपीट करने और तीन तौले की सोने की चेन गुम होने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है।