फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer planted hanging on the crop failure

फसल बर्बादी पर किसान ने लगाई फांसी

Sun, 19 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 19 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer planted hanging on the crop failure

फसल बर्बादी व कर्ज अदायगी को लेकर परेशान एक किसान ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का 2.48 लाख, गांव के साहूकारों का 30 हजार रुपये कर्ज था। जबकि 26 बीघे खेत में बोए गए चने की फसल में मात्र 4 क्विंटल चना निकलने से वह परेशान था। सूचना पर पुलिस पहुंची पर ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया। सूचना पाकर एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल पहुंची तब ग्रामीणों ने शव उठाने दिया। शाम को जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने पीड़ित परिजनों को पांच हजार रुपये आर्थिक मदद दी।

विज्ञापन


इस वर्ष कुदरत का कहर कुछ ज्यादा ही किसानों पर टूटा है। मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी मइयादीन यादव (60) आर्थिक रूप से कमजोर है। इस वर्ष उसने 26 बीघे खेत में चने की फसल बोई थी। जिसकी कटाई के बाद शुक्रवार को मड़ाई हुई, जिसमें सिर्फ 4 क्विंटल चना निकला।
विज्ञापन


जिससे परेशान होकर बीती रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई रामरतन ने बताया कि मइयादीन परइलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का 2.48 लाख रुपये एवं गांव के एक व्यक्ति का 30 हजार रुपये कर्ज था। कर्ज चुकाने को लेकर वह खासा परेशान था। फिर चना कम निकलने पर वह और परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को उसने खाना भी नहीं खाया। किसान की मौत की सूचना पाकर पहुंचे मुस्करा थाने के एसआई हनुमान प्रसाद त्रिपाठी ने शव का पंचनामा तो सुबह भर दिया। लेकिन ग्रामीणों ने बिना किसी राजस्व अधिकारी न पहुंचने तक शव को उठाने देने से इंकार कर दिया। यह जानकारी पाकर एसडीएम मौदहा प्रवीणा अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंची तब शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं जिलाधिकारी संध्या तिवारी गांव पहुंची और परिवार को सांत्वना देकर 5 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी।


उन्होंने शासन द्वारा दिए जाने वाली आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। साहूकार की शिकायत पर डीएम ने जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी ग्राम प्रधान के न मौजूद रहने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed