{"_id":"1a1fb7c56ea42d20020250bc445573de","slug":"elderly-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 16 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में बने घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध की बीती रात अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर नृशंस हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया। वृद्ध की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना का कारण स्पष्ट न होने से पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली के औड़ेरा गांव निवासी प्रेमचंद्र(70) के तीन पुत्र हैं। दो पुत्र मंगल और रविंद्र गांव में और तीसरा पुत्र आनंद उसके साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था। प्रेमचंद्र के पास करीब 6 बीघा जमीन थी।
विज्ञापन
जिस पर उसके तीनों पुत्र खेती करते थे। मृतक के पुत्र आनंद ने बताया कि गुरुवार को वह अपने चाचा के लड़के हरगोविंद की ससुराल बड़ा खरका में साले की लड़की की शादी में गया था। उसकी पत्नी गुडडो अपने मायके अलकछवां में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन
खेत में बने घर में उसके पिता थे। गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे उसके पिता की गर्दन और जबड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुबह गांव का एक युवक जब खेत में बने घर पर पहुंचा और चारपाई पर खून ही खून देख ग्रामीणों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर वृद्ध के परिजन पहुंचे और आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचेे। जब तक चिकित्सक कुछ करते वृद्ध ने दम तोड़ दिया। आनंद घटना का कारण नहीं बता सका। आनंद की पत्नी गुड्डो ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके घर का ताला तोड़ा और कमरे में रखे सामान को खंगाला।
बताया जब वह अपने मायके से आई तो कमरे में सामान फै ला पड़ा था। घर के अंदर एक बक्से में चांदी की चूड़ियां, पायल, हाय और कुछ पैसा रखा था, जो गायब है।
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। कहा कि 15 दिन के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक के बडे़ पुत्र मंगल ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।