फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Driver's attempt by trucker on SDM and CO vehicle

एसडीएम व सीओ के वाहन पर चालक ने किया ट्रक चढ़ाने का प्रयास

Wed, 03 Jan 2018 01:16 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Driver's attempt by trucker on SDM and CO vehicle
ट्रांसपोर्टर जिलाधिकारी व एसपी से वार्ता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। चेकिंग के लिए लगी टीमें, ट्रकों को रोकने के लिए लगे बैरियर....। तेजी से आते ट्रक का पुलिस को देखकर तेजी से निकलना। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी का तुरंत हरकत में आना। जीप में बैठकर ट्रक का पीछा करना। ट्रक चालक का खुद को बचाने के लिए कई बार जीप पर टक्कर मारना, ....चौकी इंचार्ज का चलते ट्रक पर लटकना और गिरकर घायल होना। ये किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि जिले में चेकिंग के दौरान डस्ट भरे ओवरलोड ट्रक को रोकने के दौरान हुई घटना का दृश्य है।
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने पड़ोसी जनपद फतेहपुर के चांदपुर थानाक्षेत्र के अमौली के पास से ट्रक को बरामद कर लिया। जबकि चालक भागने में सफल रहा। इस दौरान कुछेछाचौकी प्रभारी चुटहिल हुए हैं। चौकी प्रभारी की तहरीर पर चालक के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए राठ तिराहे पर प्रशासन ने बैरियर लगाया है। जिसमें एसडीएम, सीओ, एआरटीओ,  तहसीलदार, पुलिस व राजस्व की टीमें चेकिंग के लिए लगाई हैं। प्रत्येक टीम 24 घंटे में आठ-आठ घंटे ड्यूटी कर रही है। सदर एसडीएम राहुल यादव व सीओ एसएन वैभव पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार की दोपहर वह लोग बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सुमेरपुर की ओर से एक ट्रक ओवरलोड डस्ट लादे आया। चालक ने बैरियर पर ट्रक को नहीं रोका बल्कि स्पीड बढ़ाकर तेजी के साथ भागने लगा। जिस पर उन्होंने ट्रक का पीछा किया। तभी ट्रक चालक ने ट्रक को रोककर बैक कर उनके वाहन पर टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुन: ट्रक का पीछा किया। चालक ने कई बार उनके वाहन पर टक्कर मारने का प्रयास किया। मगर ट्रक का पीछा जारी रखते हुए सजेती व चांदपुर थाना पुलिस के अलावा यूपी 100 को भी सूचना दे दी। जिस पर दोनों थानों की पुलिस ने सड़क में बैरियर लगा दिए। ट्रक को चांदपुर थानाक्षेत्र के अमौली के पास बरामद कर लिया जबकि चालक भाग निकला। इस दौरान चौकी इंचार्ज विवेक कुमार त्रिपाठी चुटहिल हुए है। चौकी इंचार्ज ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी। जहां पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ ओवलोड, बिना एमएम 11 के डस्ट ले जाना, डैमेज टू प्रापर्टी व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।   

50 ओवरलोड ट्रकों को चालान कर किया सीज
एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान डस्ट व मौरंग से ओवरलोड करीब 50 ट्रकों को पकड़कर सीज किया गया है। सभी ट्रकों को कुछेछा चौकी, ललपुरा व कोतवाली थाने में खड़े कराए गए हैं। सीओ ने बताया कि बिना एमएम-11 रायल्टी के दो और ट्रक ओवरलोड में पकड़े गए हैं। जिसका एक मुकदमा ललपुरा व कोतवाली में दर्ज कराया गया है।


ट्रांसपोर्टरों ने परिवहन विभाग पर परेशान करने का लगाया आरोप
ओवरलोड पर लगाम लगने के बाद जो ट्रक अंडरलोड चल रहे हैं। अब उन्हें परिवहन विभाग का शिकार होना पड़ रहा है। काफी संख्या में ट्रांसपोर्टर मंगलवार की शाम तहसील पहुंच एसडीएम से गुहार लगाई। ट्रांसपोर्टरों का कहना है उन्हें 36 इंच ढाला बराबर माल लेकर चलने की इजाजत दी जाए। एसडीएम ने एआरटीओ को फोन लगाया, जिस पर उनका फोन स्चिव ऑफ मिला। तब ट्रांसपोर्टर जिलाधिकारी के पास गए। जहां जिलाधिकारी ने ट्रांसपोर्टर कमिश्नर को फोन कर वार्ता की। खबर लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टरों की जिलाधिकारी के साथ बैठक चल रही थी। इस दौरान ट्रांसपोर्टर आरआर बाजपेई, वीरेंद्र तिवारी, अरविंद शंकर तिवारी, मनु शर्मा, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed