फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drain - pavage

नाली-खड़ंजा के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 04 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Drain - pavage

नए साल का पहला समाधान दिवस भरूआसुमेरपुर थाना परिसर में आयोजित हुआ।

विज्ञापन
नईबस्ती की महिलाओं ने नाली व सीसी सडक न बनाए जाने से प्रदर्शन कर सड़क जाम का प्रयास किया। पुलिस ने महिलाओं समझाकर वापस कर दिया। समाधान दिवस में आईं तीनों शिकायतें नगर पंचायत से संबधित रही। इसमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका।

माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को थाने में समाधान दिवस का आयोजन होता है। माह के प्रथम शनिवार को थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर पंचायत से संबधित तीन शिकायतें आईं।

गुटखा फैक्ट्री के आगे नई बस्ती में बारिश के चलते आवागमन मुश्किल है। इससे परेशान मोहल्ले की महिलाएं समाधान दिवस में आईं और  थाने के सामने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। कहना था कि जिन मार्गों पर पहले से नाली खड़ंजा बना है।
विज्ञापन


वहीं नगर पंचायत फि र से निर्माण करा रही है। जबकि उनकी बस्ती में कीचड़ की वजह से पैदल चलना मुश्किल है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि नगर पंचायत को निर्देशित करें कि जिन गलियों में अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। वहां काम सबसे पहले कराया जाए। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर वह वापस हुईं। इस दौरान कानूनगो गंगाचरण, लेखपाल इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के चलते समाधान दिवस रहा ठंडा
राठ। शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में कड़कडाती ठंड के चलते सिर्फ दो शिकायतें आईं। जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ समाधान दिवस दो बजे तक चला। ठंड के चलते फरियादियों का टोटा रहा। इंचार्ज एसआई आरएन त्रिपाठी ने बताया कि ठंड के चलते फरियादी नहीं आये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed