फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Disease-stricken young man committed suicide by jumping into the river

बीमारी से त्रस्त युवक नदी में कूदा, मौत

Fri, 01 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Disease-stricken young man committed suicide by jumping into the river
जिला अस्पताल में मृतक की मौसी व मौसेरे भाई से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

क्षयरोग से पीड़ित युवक ने बीती रात यमुना पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद कोतवाली पुलिस ने मछुवारों की मदद से शव ढूंढ निकाला। इकलौते पुत्र की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक को यमुना नदी की रेलिंग पर बैठे कुछ लोगों ने देखा लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते कि युवक ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मछुवारों की मदद से रात में ही खोजने का प्रयास किया। मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह कोतवाली के एसआई गोपाल अवस्थी ने मछुवारों की मदद से संगमहेश्वर घाट से ढूढंते यमुना पुल की ओर आए। जहां पुल के नीचे किनारे की ओर पत्थर से लगा उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से रामवीर उर्फ राजाबाबू (28) पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी दपसौरा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मौसी माया पत्नी रामप्रकाश निवासी इंगोहटा ने बताया कि दो साल से रामवीर टीवी रोग से पीड़ित था। उसके पिता लालगंज रायबरेली में रहकर व्यापार करते हैं। रामवीर के चाचा गांव में रहते हैं और वह उन्हें अपनी सारी जमीन बेच चुका है। जिससे वह एक स्थान पर नहीं रहता था।


कई महीनों से वह चित्रकूट के एक होटल में खाना बनाने का काम कर रहा था। बीते मंगलवार को वह इंगोहटा गांव आया था। बुधवार सुबह रामवीर ने बहन के घर चंदनापुर औरेया जाने को कहा था। जिस पर उसके बेटे प्रवीण ने रामवीर को रोडवेज बस में हमीरपुर के लिए बैठा दिया था। उसके बाद वह हमीरपुर में उतर गया और उसने यमुना नदी में बने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। एसआई गोपाल अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed