{"_id":"592c64f74f1c1ba915bdbcd9","slug":"delivered-from-tau-s-possession-and-handed-over-to-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ के कब्जे से छुड़ाकर मां को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताऊ के कब्जे से छुड़ाकर मां को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 29 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
मां की में रोता बालक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर पुलिस ने आठ वर्षीय पुत्र को उसके ताऊ के कब्जे से छुड़ाकर मां के हवाले कर दिया। बच्चे को पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी स्व.बाबूलाल की पत्नी रामश्री के पुत्र मनोज को उसका जेठ भोला पुत्र कल्लू निवासी सरसई थाना कुरारा अपने संरक्षण में जबरन रखे था। इस संबंध में न्यायालय में वाद दायर किया था।
इस संबंध में न्यायालय ने वादिनी को उसके नाबालिग पुत्र के संरक्षण का आदेश पारित किया। लेकिन उसका जेठ अदालत के आदेश को भी नहीं मान रहा था।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया और गठित टीमों ने दबिश डालकर नाबालिग पुत्र को भोला के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के संरक्षण में दे दिया है। बच्चे को पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।