{"_id":"55e581ac6376216d6ffaa419b1f02011","slug":"deepyag-programme-in-gayatri-shaktipeeth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गायत्री शक्तिपीठ में हुआ दीपयज्ञ का आयोजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायत्री शक्तिपीठ में हुआ दीपयज्ञ का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे महायज्ञ में मंगलवार को दीपयज्ञ हुआ। इसके साथ ही पुंसवन संस्कार, नामकरण, विधारंभ, मुुंडन और यज्ञोपवीत आदि संस्कार भी कराए गए। इनका महत्व भी बताया गया।
विज्ञापन
शांतिकुंज टीम के वरिष्ठ सदस्य बालरूप शर्मा ने बरगद, पीपल और गिलोय औषधि के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इससे शिशु सबल, निरोग व पुष्ट बनता है। उन्हाेंने कहा कि मुंडन से पूर्व जन्मों के कुसंस्कारों का शोधन होता है। नाम का मनोवैज्ञानिक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है।
विज्ञापन
मौके पर अमेद, अर्चित, अर्पित, हरिओम, अखिलेश, सिद्धी का नामकरण और विधारंभ संस्कार कराया गया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने दीक्षा ली। सांयकालीन सत्र में दीपों के जलने से पूरा शक्तिपीठ परिसर रोशनी से जगमगा उठा। यज्ञाचार्य ने गृहस्थ धर्म को श्रेष्ठ बताया।
विज्ञापन
जिला संयोजक चंद्रशेखर मिश्र और उमेश शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्णाहुति यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन में पुष्पेंद्र कृष्ण, रमाकांत गुप्ता, कामिनी निगम, रामपूती सविता, रामकुमारी, पदमा सैनी, पुष्पा सिंह, सुमन शर्मा, शिवप्रसाद धुरिया, बिटटो भदौरिया, गीता सचान आदि मौजूद रहे।