फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cut the outstanding private connections borewells

बकाया होने पर निजी नलकूपों के कनेक्शन काटे

Thu, 26 Feb 2015 10:55 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Cut the outstanding private connections borewells

परछा व गहुली गांव में निजी नलकूप के नौ बकायेदारों के  बिजली कनेक्शन काट दिए।  विद्यतु चोरी रोकने व बकाएदारी वसूलने के लिए पावर कारपोरेशन की टीम ने मुख्यालय के अलग अलग मोहल्ले में छापा मार कर 25 लोगों के कनेक्शन काट दिए। गुरुवार को पावर कारपोरेशन की टीम ने रमेड़ी मोहल्ले में 15 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे।

विज्ञापन


बिल जमा नहीं होने से विभाग ने यह कार्रवाई की हालांकि गेहूं की फसल में पानी लगाने की समस्या हो गई है। चोरी से बिजली जोड़ने पर चोरी का मामला दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग अपना राजस्व बढ़ाने के लिए कमर कसे है। बुधवार को विभाग के जेई निरंजन चौधरी ने लाव लश्कर के साथ परछा गांव में छापेमारी कर निजी नलकूप के बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंगा प्रसाद पर 87574 रुपये, रम्मी पर 26747, आशारानी पर 83745, मइयादीन पर 71673, प्रेमशाह पर 55407, रामहेत पर 27948, वंशगोपाल पर 27944, शिवनाथ पर 41886, सुरेश गहुली पर 109613 तथा  आटा चक्की मालिक दिलीप पर 57000 रुपये की धनराशि बकाया है।

इन  सभी के कनेक्शन काट दिए गए है। साथ ही इन्हीं चोरी से बिजली जोड़ने पर धारा 138 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

उधर कसबे के शहीद दल सिंह पार्क में शिविर लगाकर 50000 से अधिक की वसूली भी की गई। छापेमारी के दौरान नोखेलाल, जुझार सिंह, संतोष, चंद्रभान, मुन्ना, धर्मेंद्र सहित अन्य लाइनमैन तथा विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

उधर गुरुवार को पावर कारपोरेशन की टीम ने रमेड़ी मोहल्ले में 15 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे। इनमें रामशंकर, चंद्रभान, रणविजय, राजेश्वरीदेवी, रामअवतार, मिथला, दृगविजय, शांति सिंह, अखिलेश व विजय बहादुर पुत्र रामनाथ शामिल है।

वहीं अमन शहीद में शमशाद अली, बाबू खां, रेखा, अनवर, सुशीला, जाफर हुसैन व राजा मुहम्मद सहित कुल 6 लोगों पर विभाग का बकाया होने पर कनेक्शन काटे। जबकि अकिल तिराहा व जिला पंचायत में तीन लोगों के बकाएदारी को लेकर कनेक्शन काटे। इस दौरान अवर अभियंता जगदीश प्रसाद, विकास व लाइनमैन बाबूलाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


राजस्व विभाग ने विद्युत देय के बकाएदारी पर हवालात में डाल दिया। इस पर विद्युत विभाग का 3.65 लाख रुपये की बकायेदारी है।

क्षेत्र के खेड़ाशिलाजीत गांव के रामराज पर विद्युत देय का 3.65 लाख रुपये से अधिक का बकाया होने पर उसकी आरसी जारी की गई थी। तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि बार बार कहने के बाद भी बाकीदार धन जमा नही किए जाने पर उसे तहसील के हवालात में बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed