फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   congress jam

कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में लगाया जाम

Fri, 13 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
congress jam

केंद्र सरकार पर महंगाई को काबू न कर पाने व भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने बस स्टाप तिराहे के पास सांकेतिक जाम लगाया। फिर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा न कर पाने के विरोध में जाम लगाया। जिलाध्यक्ष जयसिंह पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनमानस से जिन वादों पर सत्ता हथियाई थी।
विज्ञापन


दस माह के शासन में एक भी वादा नहीं पूरा किया गया। अपनी नाकामयाबी छुपाने की नीयत से राशन कार्ड, बैंक खाता, गैस कनेक्शन, आधार कार्ड आदि में जनसाधारण को हजारों रुपये खर्च करने पर विवश कर दिया गया है। महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न बढ़ाना और खाद बीजों के दामों में बढ़ोत्तरी करना, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर क्या यही अच्छे दिनों की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं सबको लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बस स्टाप तिराहे पर जाम लगाया। अधिकारियों के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।


इसके बाद कांगेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापित को सौंपा। इस दौरान देवेंद्र मोहन चौबे, दुर्गाप्रसाद, मोहम्मद जाकिर, बालकृष्ण, पूर्व विधायक जगदीश नारायण, संजयबीर राजपूत, डा.आफताब, लक्ष्मीकांत, रामकुमार सैनी, जगदीश, प्रकाश चंद्र मिश्रा, डा. शाहिद अली, ओमप्रकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed