{"_id":"236766097368f60a8c96cb85bba5ee47","slug":"bundles-of-wheat-in-storm-sped-across-hundreds-bigha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उड़ गए सैकड़ों बीघे में फैले गेहूं के गट्ठर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी में उड़ गए सैकड़ों बीघे में फैले गेहूं के गट्ठर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम गहरौली क्षेत्र आए तूफान के साथ बारिश होने से गांव की सैकड़ों
विज्ञापन
बीघे खेतों में कटी गेहूं की फसलें उड़ गईं। वहीं दूसरी ओर पेड़ गिरने से
बिजली के कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे अचानक मौसम एक बार फिर बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के चलते गांव निवासी मनोज द्विवेदी की दस बीघे की गेहूं की फसल कटकर ट्राली में लदी थी। जो तेज हवा में उड़ गई। वहीं मानसिंह यादव की गेहूं की फसल बैलगाड़ी में लदी थी, वह तेज हवा के चलते कई उड़ गई।
इसी प्रकार बालकदास विश्वकर्मा की 8 बीघे की फसल, नीलू द्विवेदी की 6 बीघे, अरविंद व बब्बू राजपूत की 11-11 बीघे की गेहूं की खेत में कटी पड़ी फ सलें आंधी के साथ उड़ गई। इस आंधी में गांव के बाहर बिजली के खंभे में एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे 6 खंभों की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके अलावा बस्ती के भीतर श्रीप्रकाश पांडेय के मकान में लगा फाटक उखड़ गया। आंधी पानी से किसानों को एक फिर गहरी चोट लगी है। किसानों का कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश से पहले ही फसलें चौपट हो चुकी है। बची खुची फसलें भी उनकी बर्बाद हो रही है। आने वाले समय में उनके सामने गंभीर समस्या पैदा होगी।