फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bookkeeper beaten

मुनीम को असलहों की बटों से पीटा

Sun, 03 May 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 03 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bookkeeper beaten

भरुआसुमेरपुर कस्बे में बीती रात पांच असलहाधारी लोगों ने पेट्रोल पंप में

विज्ञापन
पहले डीजल भरवाने के विवाद में मुनीम को असलहों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मुनीम ने जेब में पड़े 16 हजार रुपये छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने वाहनों में डीजल, पेट्रोल नहीं भरा। जिससे वाहन स्वामी भटकते रहे। एसओ का कहना है कि डीजल भरवाने को लेकर विवाद हुआ।

शनिवार रात करीब 9:30 बजे पांच अज्ञात लोग इनोवा कार से पेट्रोल पंप आए। जिसमें तीन लोग राइफल व एक में पिस्टल लिए था। उन्होंने कार में रखे दो केनों को उतारकर डीजल भरने को कहा। लेकिन तब अन्य वाहनों में डीजल भरा जा रहा था, इसलिए उनसे इंतजार करने को कहा। यह बात इनोवा सवार लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने गुस्से में मुनीम रामऔतार गुप्ता (55) को असलहों की बटों से पीटना शुरू कर दिया। मुनीम को बचाने आए पेट्रोल पंप कर्मी अजहर को भी पीटा।

जिससे अन्य पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में आ गए। इसके बाद असलहाधारी जान से मारने की धमकी देते हुए बिना डीजल लिए चले गए। घायल मुनीम का आरोप है कि आरोपी उसकी जेब में पड़े 16 हजार रुपये भी लूट ले गए। रात में ही घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर वापस चले गए।

घायल मुनीम ने बताया कि घटना की जानकारी से पंप मालिक को दी है। अब उनके आने के बाद भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि डीजल भरवाने को लेकर विवाद हुआ। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रविवार को सुबह पेट्रोल पंप कर्मियों ने हमलावराें के पकड़े जाने व मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर ग्राहकों को डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया। जिससे वाहन चालकों को सारा दिन इधर-उधर भटकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed