फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP criticized the state government on the problems of farmers

भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को किसानों की समस्याओं पर कोसा

Tue, 30 Jun 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP criticized the state government on the problems of farmers

प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने, भष्ट्राचार सहित विभिन्न अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तहसील प्रांगण में विशाल धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। फिर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार सौंपा।

विज्ञापन


सोमवार सुबह तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कि मौसम की मार से किसान पूरी तरह से तबाह हो चुका है। किसान के घर में चूल्हा नहीं जल रहा है।
विज्ञापन


बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, बेटी ब्याह के लिये बैठी है, ऐसे में किसान आखिर क्या करे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत देने में नाकाम सिद्ध हो रही है। सपा के नेताओं का ध्यान बालू खनन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष में 2600 किसानों ने आत्महत्या कर ली। पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि अभी तक किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस जन विरोधी सरकार को जनता कभी माफ  नहीं करेगी।

डा. मनीषा अनुरागी ने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए आवाज उठानी होगी। फूल सिंह नेक्या ने कहा कि किसान अपने बेटों को शिक्षित करे ताकी वे अपना हक ले सकें।


धरने को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, रामजीवन, जयपाल, जीतेंद्र सेंगर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष केके बंटी, ऋचा शर्मा, राजेन्द्र द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, राजीव उर्फ रज्जू, पंकज शर्मा, रोहित गुप्ता आदि भाजपाई व किसान उपस्थित रहे। संचालन फूलसिंह सैना ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed