{"_id":"57716eb44f1c1b857d79b533","slug":"banks-went-into-operation-checking-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में चला अभियान, संदिग्धों की चेकिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंकों में चला अभियान, संदिग्धों की चेकिंग
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक से जानकारी लेते एसपी अनिल कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बैंकों में सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने खुद पुलिस बल के साथ मुख्यालय स्थितस्टेट बैंक में चेकिंग की और लोगों से बैंक में आने का कारण पूछा। एटीएम के गार्डों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंदर एक बार में एक ही व्यक्ति प्रवेश करे। वहीं बैंक के अंदर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही बैंक के अंदर बाहर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के सामने यह भी जानकारी दी गई कि यदि आपके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर एटीएम खाता संख्या संबंधी कोई जानकारी पूछी जाती है तो इस संबंध में कोई जानकारी न दें।