{"_id":"587baf244f1c1b5b03efe452","slug":"apartments-near-the-checkpoint-in-the-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास मकान में लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास मकान में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में बीती रात अज्ञात चोर पुलिस चौकी के निकट एक मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। एक सप्ताह के भीतर चार लोगों के यहां चोरी होने से ग्रामीणों में हड़कंप है। थानाक्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव इंगोहटा में पुलिस चौकी है। लेकिन,
गांव में सिपाहियों की आमद कम रहने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित लल्लू के मकान में अज्ञात चोर घुस गए। घर में रखे 50 हजार रुपये के जेवरात, एक हजार नकद व करीब 50 हजार रुपये गृहस्थी का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी के खुलासे के लिए
चौकी में तहरीर दी है। गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व इसी गांव के राजू साहू सहित अन्य घरों में चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक इनका खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। इसी चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बिदोखर पुरई में भी एक पखवारे में आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। पर, पुलिस ने अभी तक खुलासा करने में नाकाम है।