हमीरपुर में वृद्ध पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। मानसिक रूप से बीमार वृद्ध ने सो रही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। सोमवार रात की यह घटना मझगवां थाने के इटौरा गांव की है। बेटे ने ही पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुल्हाड़ी लेकर भागे आरोपी को पुलिस तलाश रही है। इटौरा गांव निवासी मइयादीन कुशवाहा (62) के दो बेेटे चंद्रप्रकाश और बृजकिशोर हैं। करीब तीन बीघा जमीन के सहारे किसी तरह परिवार का भरण पोषण होता है। मइयादीन के बडे़ बेटे चंद्रप्रकाश ने बताया कि सोमवार शाम वह और छोटा भाई बृजकिशोर गांव में मां दुर्गा की झांकियां देखने गए थे। मां गुड्डो (60) आंगन में सो रही थीं। रात करीब दो बजे पिता ने कुल्हाड़ी से मां की गर्दन और कंधे पर कई वार किए। मां के चीखने पर कमरे में सो रही उसकी पत्नी नीरज मौके पर पहुंची तो पिता कुल्हाड़ी समेत भाग निकला।
वह करीब ढाई बजे घर लौटा और पड़ोसियों की मदद से मां को अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसके पिता का 10 साल से मानसिक संतुलन खराब है। तंगहाली में वह उनका ठीक से इलाज नहीं करा पा रहा है। एक बार उन्होंने कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। मझगवां थानाध्यक्ष आरके सिंह ने भी बताया कि हत्याभियुक्त की मानसिक दशा ठीक नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।