{"_id":"0f0237798d4b7a5c30a96dd4243ed5c7","slug":"aarti-becomes-college-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती बनीं कालेज चैंपियन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरती बनीं कालेज चैंपियन
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। चार प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर छात्रा आरती श्रीवास को कालेज चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन
समापन पर शनिवार को हुई 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आरती श्रीवास ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि नीलम ने द्वितीय और सुरेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आरती श्रीवास प्रथम, नीलम द्वितीय और अर्चना तृतीय रहीं।
विज्ञापन
400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में भी आरती श्रीवास ने बाजी मारी। कबड्डी में भी आरती श्रीवास की टीम ने विजय हासिल की। लगातार चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने पर इस वर्ष आरती श्रीवास को कालेज का चैंपियन चुना गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय, प्राचार्य डा.एसपी सिंह, क्रीड़ा प्रभारी अशोक बाबू, डा. किरन वर्मा, डा. सुशीला जोशी, डा. मदुलता सोनकर, डा. अरुणप्रताप, डा. शालिनी, डा. लवकुश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. निरंजन कुमार यादव ने किया।