फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   उधार मांगने पर रिश्तेदारों ने पीटा

उधार मांगने पर रिश्तेदारों ने पीटा

Wed, 27 Feb 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
उधार मांगने पर रिश्तेदारों ने पीटा
राठ। शादी में दिए रुपये मांगने गए बहनोई को सालों ने मिलकर मारापीटा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। कोतवाली के कैंथा गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया एक साल पहले उसने अपने साले ब्रजकिशोर निवासी छतेसर पनवाड़ी को 30 हजार रुपये उधार दिए थे। बताया बुधवार दोपहर बसेला गांव के पास भट्ठे में काम कर रहे साले ब्रजकिशोर के पास पहुंचा और उससे रुपये मांगे तो वह गालीगलौज पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


आरोप लगाया साले के भाई रामपाल के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी फोन पर उसने घर पर दी तो उसकी पत्नी रामबाई, पुत्र रामऔतार और पुत्री कविता पहुंची तो आरोपियों ने डंडे से उन्हें भी मारापीटा। जिससे उनके सिर और शरीर में चोटें आईं। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed