{"_id":"6aa1ab254cb9e33f520f10aa","slug":"stone-pelting-and-scuffle-between-two-groups-during-survey-fir-registered-against-11-individuals-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162105-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सर्वे के दौरान दो पक्षों में पथराव और मारपीट, 11 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सर्वे के दौरान दो पक्षों में पथराव और मारपीट, 11 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गढ़ा के मजरे भवानीपुर में मंगलवार शाम बारिश से गिरे घरों का सर्वे कराने पहुंचे लेखपाल के सामने दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
भवानीपुर गांव में बारिश से गिरे घरों का सर्वे करने लेखपाल पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के जय सागर और कल्लू उपाध्याय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव शुरू होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
गढ़ा चौकी प्रभारी सुमित तिवारी की तहरीर पर बुधवार को एक पक्ष के कपिल मुनि उर्फ कल्लू उपाध्याय, रामबाबू, शुभम और दयाशंकर तथा दूसरे पक्ष के जय सागर, भवसागर, गंगा सागर, बबलू, पारुल, अनिल और अवधेश के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, पथराव और बलवा की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ था। चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।