फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused arrested within 24 hours in private hospital theft case.

Una News: निजी अस्पताल में चोरी के मामले में 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested within 24 hours in private hospital theft case.
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत दिलवां स्थित निजी अस्पताल में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत पुत्र सुखराज निवासी तलमेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोर मुख्य प्रवेश द्वार के ताले तोड़कर अंदर घुस गए थे। इसके बाद चोरों ने अस्पताल के विभिन्न कमरों में रखे सामान को खंगाला और कीमती औजार, प्लास्टर कटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। अस्पताल प्रबंधन ने चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई थी। चोरों ने अस्पताल में लगी कुछ मशीनों के साथ भी छेड़छाड़ की थी जबकि कई कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैग में सामान भरकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लवप्रीत पहले भी चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी तथा वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर जानकारी जुटा रही है।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि निजी अस्पताल में चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed