फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Theft in two houses of the village, villagers in panic

Shravasti News: गांव के दो घरों में चोरी, दहशत में ग्रामीण

Thu, 10 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses of the village, villagers in panic
लोनियनपुरवा गांव में लोगों को पूछताछ करते सीओ
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर कोडरी के मजरा लोनियनपुरवा में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर में नकब लगाकर घुसे, जबकि दूसरे में खिड़की के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने कुल 40 हजार रुपये नकद और लाखों के आभूषण चुरा लिए। चोरी की सूचना पर थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का दौरा कर जानकारी ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोनियनपुरवा निवासी मनोहर लाल के घर में चोर ने पक्की दीवार में नकब लगाकर कमरे से दो बक्से उठा ले गए। मनोहर लाल के अनुसार, बक्सों में चांदी की पायजेब, हाथफूल, मटर माला, सोने की नथुनी और करीब 10 हजार रुपये नकद थे। सुबह बक्से गांव के बाहर एक खेत में पड़े मिले। चोरों ने बंशीलाल के घर में खिड़की के रास्ते प्रवेश किया। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर बक्सा चुराया। बंशीलाल ने बताया कि बक्से में चांदी के आभूषण, दो सोने की नथुनी, चांदी की पायल, झुमकी और लगभग 30 हजार रुपये नकद रखे थे। बुधवार सुबह डायल 112 पुलिस को चोरी की जानकारी दी गई। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।

लोनियनपुरवा गांव में लोगों को पूछताछ करते सीओ

लोनियनपुरवा गांव में लोगों को पूछताछ करते सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed