फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सात वर्ष की कैद

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सात वर्ष की कैद

Wed, 30 Jan 2019 09:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सात वर्ष की कैद

विज्ञापन
हमीरपुर। चिकासी थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी को भगाकर 40 दिन तक दुष्कर्म करने के मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शमशुल हक ने आरोपी को सात वर्ष की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दिए जाने का अदालत ने आदेश दिया है।

शासकीय अधिवक्ता देव सिंह यादव व राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि चिकासी थानाक्षेत्र के एक गांव में दो जुलाई 2016 पड़ोस में शादी थी। परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी घर में 17 वर्ष की किशोरी को अकेली पाकर पड़ोसी रामहेत शाम करीब सात बजे घुस गया और उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के घर में न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन तीन जुलाई को परिजन थाने मेें रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन थाने में पुलिस ने किशोरी की तलाश किए जाने की बात कहकर वापस कर दिया। वहीं आरोपी रामहेत किशोरी को भगाकर दिल्ली ले गया। जहां उसके साथ 40 दिनों तक कमरे में बंदकर दुष्कर्म करता रहा। बताया कि पैसे खत्म होने पर उसने किशोरी को घर भेज दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। किशोरी ने न्यायालय में दुष्कर्म करने के बयान दर्ज कराए। इसके बाद 26 जुलाई को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शमशुल हक ने आरोपी रामहेत को सात वर्ष की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सात वर्ष की कैद
दिल्ली में 40 दिन तक किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed