फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   7 people injured in an accident

मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

Wed, 16 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
7 people injured in an accident

कोतवाली क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इनमें चार बाइक सवार भी हैं जो हेलमेट नहीं लगाए थे। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रिफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार रात कोतवाली क्षेत्र के अमिरता डेरा निवासी अमर सिंह बहन की ससुराल लहुरीमऊ से साथी देवराम (20) और शिवबाबू (20) के  साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। नेशनल हाईवे स्थित बेतवा पुल के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग पुल की रेलिंग से टकराकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


हाईवे में पिकेट कर रही पीएनसी की पेट्रोलिंग कार से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देवराम और शिवबाबू की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसके कारण उनके सिर में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी दुर्घटना हाईवे मेें कुछेछा मोड़ के पास हुई। जहां मार्शल जीप और लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में मार्शल सवार राहुल (24) पुत्र शिवचरण प्रजापति, देवलाल (25) पुत्र सत्ता घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की नई बस्ती निवासी प्रांशू गुप्ता (17) पुत्र हरिओम तथा शिवम गुप्ता (22) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता बाइक से मुख्यालय से वापस कस्बे जा रहे थे।


 नेशनल हाईवे 86 में नारायनपुर गांव के आगे एक ट्रक को ओवरटेक करते समय दोनों ट्रक की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें शिवम हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed