फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दुष्कर्म में एक को दस व दूसरे को आठ वर्ष कैद

दुष्कर्म में एक को दस व दूसरे को आठ वर्ष कैद

Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में एक को दस व दूसरे को आठ वर्ष कैद
हमीरपुर। मुस्करा थानाक्षेत्र में करीब दस वर्ष पूर्व घर में सो रही किशोरी को तमंचे के बल पर दो युवक उठा ले गए थे। इस मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी फर्स्ट ब्रह्मतेज चतुर्वेदी की अदालत ने सुनवाई की और आरोपी राकेश को दस वर्ष व दूसरे आरोपी हरी सिंह को आठ वर्ष की सजा सुनाई।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार सक्सेना व अल्ताफ हुसैन ने बताया मुस्करा थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी को गांव के राकेश व हरी सिंह 19 फरवरी 2008 की रात करीब 11 बजे तमंचे के बल पर अपने साथियों के साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन


तभी घर में मौजूद किशोरी की मां व बहन ने आकर विरोध किया। इस पर आरोपी राकेश ने तमंचा लगाते हुए कहा शोर मचाएगी तो दूसरी लड़की को भी ले जाएंगे। यह कहकर किशोरी को ले गए। किशोरी की मां ने घटना की जानकारी अपने पति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने घटना की सूचना थाना पुलिस व एसपी को दी। बाद में डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी घटना के समय नाबालिग थी। न्यायालय में किशोरी व उसके परिजनों के दिए गए बयान के आधार पर अदालत ने सजा सुनाई।


किशोरी ने न्यायालय को राकेश के बलात्कार करने की बात बताई। सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी फर्स्ट ब्रह्मतेज चतुर्वेदी ने अभियुक्त राकेश को दस वर्ष व 22 हजार रुपये व दूसरे आरोपी हरी सिंह को आठ वर्ष व 12 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया।

एक को 22 और दूसरे को 12 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed