{"_id":"5c9fb6babdec221444248290","slug":"51553970874-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार के बाहर महिला बंदी रक्षक ने मचाया तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार के बाहर महिला बंदी रक्षक ने मचाया तांडव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला कारागार में शनिवार देर शाम बंदी रक्षक और महिला बंदी रक्षक के बीच चला आ रहा विवाद मारपीट में बदल गया। कारागार से ड्यूटी कर आवास जाने को निकले बंदी रक्षक को महिला बंदी रक्षक ने अपने पुत्र और करीब पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर डंडों व बेल्टों से जमकर मारापीटा।
बंदी रक्षकों के बीच हुई इस मारपीट से लोगों का मजमा लग गया। मारपीट में घायल बंदी रक्षक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस मामले में महिला बंदी रक्षक ने घायल बंदी रक्षक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में बंदी रक्षक के खिलाफ तहरीर भी दी है।
शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जिला कारागार से बंदी रक्षक आशीष कुमार पांडेय (38) ड्यूटी कर कारागार के सामने स्थित अपने आवास जा रहा था। तभी शिव मंदिर के पास एक महिला बंदी रक्षक ने अपने पुत्र व करीब चार पांच अज्ञात लोगों के साथ उसे दबोच लिया। आरोपियों ने उस पर डंडों और बेल्टों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिस पर बंदी रक्षक जान बचाते हुए जेल की ओर भागा और इस बीच लड़खड़ा कर सड़क पर गिर गया। पीछे से दौड़ रहे हमलावरों वहां भी उसकी पिटाई की। लहूलुहान हालत में जान बचाकर जेल परिसर में घुस गया। जेलर पीके त्रिपाठी ने अन्य कर्मियों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जेलर ने बताया कि दोनों कर्मी जेल के स्टाफ हैं।
किस बात को लेकर विवाद हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। उधर महिला बंदी रक्षक ने घायल बंदी रक्षक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। कहा कि बंदी रक्षक उसे काफी अर्से से परेशान कर रहा है। इस मामले में कोतवाल केपी सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।