फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से बाहर निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से बाहर निकाला

Sat, 09 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से बाहर निकाला

विज्ञापन
राठ। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने थाने में ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी है।
महोबकंठ थाने के भुजपुरा गांव निवासी पुष्पा देवी पुत्री गोपाल ने बताया कि उसकी शादी 26 मई 2016 को कोतवाली के पहाड़ीगढ़ी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र रामप्रकाश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये और एक भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो साल पहले ससुरालीजों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बताया कि उसने परिवार न्यायालय महोबा में भरण पोषण का वाद दायर किया था। जिस पर ससुरालीजनों ने अपनी गलती मानते हुए न्यायालय में राजीनामा कर उसे घर ले गए थे। बताया कि अब दोबारा दहेज की मांग को लेकर पति, ससुर, सास ज्ञानवती, जेठानी क्रांती और जेठ बृजेश उसका उत्पीड़न करने लगे। सारा दिन काम करने के बाद भी खाना पीना नहीं देते थे और मारते पीटते थे। आरोप लगाया कि उसके पति ने एक बार उसे करंट लगाया और जहर खिलाने की कोशिश की। बताया कि पांच दिन पूर्व ससुरालीजनों उसे मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। धमकी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो जान से मार डालेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed