फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी

अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी

Tue, 19 Feb 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी
राठ। पुलिस विभाग ने आबकारी टीम के साथ रविवार रात एक मकान में छापा मारा। छापे के दौरान आठ पेटी शराब बरामद की है। आबकारी इंस्पेक्टर ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आबकारी इंस्पेक्टर प्रियंका रानी ने बताया कस्बे के छोटी जुलहेटी में 11 नंबर ठेका देशी शराब के बगल में एक मकान में देशी शराब बनाने का काम हो रहा था।
विज्ञापन


रविवार रात छापा मारा तो भनक लगते ही आरोपी ताला लगाकर भाग गए। बताया पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर देखा तो उसमें रखी आठ पेटी देशी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान 10 मोहरें सहित अनेक कागजात, शराब की शीशी के ढक्कन आदि बरामद हुए।
विज्ञापन


आबकारी इंस्पेक्टर ने कमलेश पुत्र शिंभू के साथ ठेकेदार व मुनीम सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed