फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भैंस को पीटने पर वृद्ध को भाला मारा

भैंस को पीटने पर वृद्ध को भाला मारा

Sat, 08 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भैंस को पीटने पर वृद्ध को भाला मारा
गहरौली। क्षेत्र के चंदौरा गांव में भैंस को पीटने से नाराज मवेशी मालिक ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर वृद्ध पर भाला व लाठी से हमला कर दिया। घायल की पुत्री ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चंदौरा गांव निवासी जय सिंह (70) की पुत्री गायत्री ने बताया शनिवार सुबह दस बजे उसके पिता दरवाजे के पास बैठे थे। तभी गांव निवासी नत्थू सिंह, उसका भाई बालादीन व नत्थू के तीन पुत्र धर्मेंद्र, सुमित व नारायण आए और भाला व लाठियों से पिता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई से घायल पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इस पर उसने किसी तरह घटना की जानकारी यूपी 100 को दी। सूचना पर यूपी 100 के सिपाही मौके पर आए और उसके घायल पिता को सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर तब तक आरोपी भाग गए थे। सीएचसी के चिकित्सक हेमंत धसारिया ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मुस्करा कोतवाली के इंस्पेक्टर एके सिंह व एसआई काशीनाथ उपाध्याय सूचना पर सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


इंस्पेक्टर ने बताया गायत्री की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपियों की भैंस को वृद्ध ने पीटकर घायल कर दिया था। इसी के चलते ये घटना हुई है।

पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed