फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   आपराधिक मुकदमा छिपाने पर कार्रवाई

आपराधिक मुकदमा छिपाने पर कार्रवाई

Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
आपराधिक मुकदमा छिपाने पर कार्रवाई
हमीरपुर। नगर पालिका के सभासद ने चुनाव में रिटर्निंग आफीसर के समक्ष आपराधिक कृत्य छिपाकर शपथ पत्र दाखिल किया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभासद के खिलाफ धोखाधड़ी कर साक्ष्य छिपाने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्जकर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर 19 के सिटी फारेस्ट चौराहा निवासी रमेशचंद्र ने अपर जिला मजिस्ट्रेट उप जिला निर्वाचन अधिकारी को साक्ष्य सहित नगर पालिका के सभासद राजबहादुर के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन


जिसमें उसने नगर पालिका सभासद के चुनाव के दौरान गलत मंशा एवं धोखाधड़ी करते हुए प्रारूप- 7 में अपना वास्तविक आपराधिक इतिहास छिपाते हुए रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र सहित आवेदन किया था। जो अपराध की श्रेणी में है। राजबहादुर के खिलाफ कोतवाली सहित कालपी जनपद जालौन में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने एसपी को मामले की जांचकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। मामले की जांच के बाद सही पाए जाने पर सभासद राजबहादुर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सभासद के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की धोखाधड़ी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed