फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   युवक की मौत, हत्या का आरोप

युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 14 May 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, हत्या का आरोप
राठ। कोतवाली क्षेत्र के टूंका गांव निवासी युवक की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उसकी पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। रोहित (27) की पत्नी आरती ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। ससुराली पति की जमीन हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उसके जेठ, जेठानी व सास ने पति रोहित के साथ मारपीट करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। कहा कि हत्या के बाद ससुरालियों ने धमकाया कि अगर किसी को सूचना दी तो जान से मार देंगे। किसी तरह उसने मायके सूचना पहुंचाई। बताया उसके चाचा व गांव के प्रधान ने पहुंचकर उसे ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


बताया कोतवाली में सुनवाई न होने पर एसपी को शिकायती पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मृतक के बड़े भाई राहुल ने बताया कि पिता विनोद की मौत के बाद रोहित परेशान रहता था। शराब के नशे में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed