फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   डग्गामार वाहन चालकों ने घेरकर पीटा

डग्गामार वाहन चालकों ने घेरकर पीटा

Sat, 10 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहन चालकों ने घेरकर पीटा
हमीरपुर। शहर में उरई डिपो की बस के सामने आई मैजिक से टक्कर हो गई। इससे नाराज डग्गामार वाहन चालकों ने बस चालक को खींचकर जिला परिषद कैंपस में ले गए और मारपीट की। वहीं बस के सड़क पर खड़ी होने से जाम लग गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर दो बजे उरई डिपो की बस शहर आ रही थी। तभी जिला परिषद के सामने मैजिक मोड़ते समय बस से टकरा गई। इस पर मैजिक चालक छोटू व मालिक बस चालक अतीक को घसीटकर जिला परिसर के अंदर ले गए और मारपीट की।
विज्ञापन


बस चालक को पीटते देख अन्य डग्गामार चालकों ने भी हाथ साफ किए। कुछ देर में वहां मजमा लग गया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर हंगामा होने से जाम लग गया। सूचना पर डिपो के कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस मैजिक व बस चालक को कोतवाली ले गई। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। एनसीआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एआरएम सुहेल अहमद ने बताया डग्गामार चालकों ने बस चालक की पिटाई की है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

उरई डिपो की बस के सामने अचानक आई मैजिक में लगी थी टक्कर
आधा घंटे हंगामे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed