फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   गढोला में पलटा टिप्पर, चालक टांडा रेफर

गढोला में पलटा टिप्पर, चालक टांडा रेफर

Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गढोला में पलटा टिप्पर, चालक टांडा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत ढो के पास गढोला में एक टिप्पर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा टिप्पर को पीछे करते समय हुआ। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के लिए इसे भोरंज अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल और फिर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजीव कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी ढो रविवार सुबह करीब 11 बजे गढोला के पास टिप्पर को पीछे हटा रहा था। इस दौरान टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर पलट गया। हादसे चालक राजीव कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर और हमीरपुर से राजीव को टांडा मेडिकल कॉेलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed