फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   house in Korba's Bango area; police arrested Vijay Rohidas, Hindu groups protested demanding strict action,

सीजी क्राइम: कोरबा में घर से गौमांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार; पशु संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 07:50 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

कोरबा के पोटिया गांव में बांगो पुलिस ने विजय रोहिदास के घर से गौमांस बरामद किया है। आरोपी को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मांस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
house in Korba's Bango area; police arrested Vijay Rohidas, Hindu groups protested demanding strict action,
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत पोटिया गांव में एक घर से गौमांस बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के निवासी विजय रोहिदास को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पोटिया गांव निवासी विजय रोहिदास ने अपने घर में गौमांस रखा है और उसे बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने एक घायल गाय को मारकर उसका मांस और हड्डियां घर लाकर रखी थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें गौमांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान गौ सेवक, बजरंग दल और हिंदू क्रांति सेना के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। घटना की जानकारी फैलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में विजय रोहिदास के घर गौमांस रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, जहां से गौमांस बरामद किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मांस जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed