{"_id":"6acced1de2db9aeb100c46a3","slug":"dsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108985-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर लग्जरी कारें खड़ी कर दिखाई टशनबाजी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर लग्जरी कारें खड़ी कर दिखाई टशनबाजी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो--
- स्कॉर्पियो, थार और सफारी से पहुंचे युवकों ने बीच सड़क बनाया वीडियो
- नॉलेज पार्क-2 और 3 के कॉलेज क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस को शिकायत का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कारों से सड़क पर टशनबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नॉलेज पार्क-2 और 3 के कॉलेज क्षेत्र में रात के समय कई कारों में पहुंचे युवकों ने बीच सड़क गाड़ियां खड़ी कर दीं। स्कॉर्पियो, सफारी और फॉर्च्यूनर समेत कई गाड़ियों के साथ बनाए गए वीडियो में कुछ युवक कारों के बोनट और छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित होने का भी दावा किया जा रहा है।
करीब 19 सेकेंड के वीडियो में युवक सड़क पर कारें खड़ी करके रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा है। वहीं, गाड़ियों के आसपास धुआं उठता भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद सड़क पर इस तरह की गतिविधियों और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।