{"_id":"59f4b9ae4f1c1b69678b7c99","slug":"201509210542-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर दुराचार करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों पर दुराचार करने का लगाया आरोप
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। एक विधवा महिला ने तीन लोगों पर रिवाल्वर लगाकर अगवा करने और सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। उधर महिला के ससुर ने सीओ को हलफनामा देकर महिला पर आरोप लगाए हैं।
बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि 22 अक्तूबर की रात 11 बजे गांव के अनिल कुमार, शीलेंद्र व बदन तिवारी रिवाल्वर के बल पर स्कार्पियो पर बैठाकर ले गए और गांव के एक विद्यालय में बारी-बारी से उससे दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। उसने घटना की तहरीर बिवांर थाने में दी लेकिन दरोगा ने उसे डांटकर भगा दिया। बताया कि इन लोगों के भय के चलते गांव के लोग भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर उनके हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर महिला के ससुर ने सीओ मौदहा को एक हलफनामा दिया है, जिसमें महिला के चरित्र पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वह पैसों के लिए झूठे शिकायती पत्र देती रहती है। पहले भी वह इसी तरह के आरोप लगाकर दुराचार के मुकदमे दर्ज करा चुकी है, जो असत्य पाए गए हैं। आरोप लगाया कि वहीं वर्ष 2016 में दर्ज कराया गया अभिषेक द्विवेदी के खिलाफ दुराचार के मामले उसने पैसा लेकर राजीनामा कर लिया है। उधर, अनिल कुमार का कहना है कि 23 अक्तूबर को महिला ने यूपी 100 को फोन कर बुलाया था, जिसमें ससुर पर 50 हजार रुपये न देने पर मारपीट की बात कही थी। उसे बुलाया गया तो उसने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया। इसीलिए महिला ने उस पर दुराचार का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
-आरोपी ससुर ने बहू के खिलाफ सीओ को दिया हलफनामा
फोटो परिचय 28 एचएएएमपी 2 सरीला में पुलिस की गिरफ्त में वारंटी।
तीन वारंटियों को दबोचा
सरीला (ब्यूरो)। जलालपुर पुलिस ने क्षेत्र के बसरिया व भेड़ी गांव से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि मुन्ना पाल निवासी भेड़ी दलित उत्पीड़न के मामले में तथा गिरवर, भारत व श्रीपत निवासी बसरिया लूट के मामले में आरोपी हैं। न्यायालय ने इनके विरुद्ध वारंट जारी किया है। उन्हें उनके घर से पकड़ा गया है।