फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बाइक स्किड होने से नगर परिषद कर्मचारी की मौत

बाइक स्किड होने से नगर परिषद कर्मचारी की मौत

Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाइक स्किड होने से नगर परिषद कर्मचारी की मौत
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत टीहरा में बाइक स्किड होने से
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुजानपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार अशोक ठाकुर (48) और कुलदीप पठानिया (47) निवासी पनोह दोनों नगर परिषद सुजानपुर में कार्यरत हैं। बुधवार को दोनों बाइक पर सवार होकर घर से कार्यालय के लिए आ रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे जैसे ही दोनों टीहरा के पास पहुंचे तो उतराई पर कनेरड़ की तरफ जा रही निगम की बस को पास देते समय सड़क किनारे पड़ी बजरी पर बाइक स्किड हो गई। दोनों कर्मचारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण बाइक चालक अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक कुमार नप सुजानपुर में बतौर सुपरीवाइजर कार्यरत था। दूसरे कर्मचारी कुलदीप पठानिया को प्राथमिक उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुलदीप को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed