फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   महिला यात्री का पर्स छीनती दबोची प्रवासी महिलाएं

महिला यात्री का पर्स छीनती दबोची प्रवासी महिलाएं

Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
महिला यात्री का पर्स छीनती दबोची प्रवासी महिलाएं
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बस अड्डा परिसर में एक निजी बस में यात्री महिला का पर्स छीनने का प्रयास करते आधा दर्जन प्रवासियों को पकड़ा है। इनमें तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक प्रवासी व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे एक निजी बस धर्मशाला से हमीरपुर रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस नादौन बस अड्डा में पहुंची तो एक महिला बस में सवार हुई।
इसका पीछा करतीं दो प्रवासी महिलाएं भी बस में सवार हो गईं। बस में भीड़ का फायदा उठाकर प्रवासी महिलाओं ने पर्स छीनने का प्रयास किया, लेकिन बस में सवार अन्य यात्रियों ने दोनों प्रवासी महिलाओं को पकड़ लिया। यात्री महिला के शोर मचाने पर बस अड्डा परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान दोनों महिलाओं के साथ उसके गिरोह में शामिल एक अन्य प्रवासी महिला, पुरुष और दो बच्चे भी पकड़े गए। सबकी लोगों ने जमकर पिटाई कर डाली। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। सभी प्रवासियों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सभी प्रवासियों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने करीब आधा दर्जन प्रवासियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed